Skip to main content

जादुई तलवार, हिन्दी कहानी, बच्चों की कहानियां

             
                         ।।।।   जादुई तलवार।।।।
 

एक बार रामपुर गाँव के पास के जंगलो मे जंगल का राजा चुना जा रहा था ।। हथी ।। शेर ।। जिराफ।। लोमडी ।। भालु ।। बन्दर ।। सांप  सभी जानवर वहां राजा बनने के लिए अपना - अपना दावा ठोक रहे थे ।। लेकिन वहीं रामपुर गॉव मे एक बड़ा सांप राजू के दोस्त को गाँव से उठा कर जंगल मे अपने इलाके मे ले आया  और उसे वहीं कैद कर के रख लिया था ।। राजु को जब इस बारे मे पता चला तो वो बहुत घबरा गया . राजु , मिंकी को साथ  लेकर उससे ढूँढ़ता हुआ जंगल मे सांपो के इलाके मे जा पहुंचा उसने वंहा देखा की चीकू को एक साप ने पेड़ के पास बैठा रखा है और उसके पास ही एक डाली पर बैठा है ।। राजू झाड़ियो से छिपता हुआ चीकू के पास जाता है ।। चीकू राजू को देख खुश हो जाता है और उम्मीद भरी निगहों से उससे देखता है ।। ईधर जंगल मे राजा चुने जाने की प्रक्रिया चालु थी ।। आसमान से गिरने वाली हरे रंग की बिजली को जो भी जानवर सहन कर जाता वहीं जंगल का राजा कहलाता ।। लेकिन जो भी बिजली के निचे खड़ा होता वो बिजली गिरने से मरा जाता ।।। ईधर राजू भी वहां पहुंच गया और झाड़ियो की पीछे छिप कर ये सब देख रहा था ।। राजू ने सोचा  की अगर वो जंगल का राजा बन जाता है तो चीकू को आराम से आज़ाद करवा लेगा।। वो साहस कर जानवरो के पास जाता है और कहता है की वो भी जंगल का राजा बनना चाहता है ।। इसलिये उसे भी मौका दिया जाये ।। शेर राजू को देख कर हस्ता है और कहता है की जब हम जैसे ताकतवर जानवर बिजली की ताक़त को सहन नहीं कर पाये तो तुम जैसे बच्चे के बस की बात नहीं है।। लेकिन राजू एक मौका मांगता है।। जंगल के जानवर उसकी बात मान कर उसे भी  अपनी किस्मत आजमाने का एक मौका देते है।। राजू बिजली गिरने वाले घेरे के अंदर घुस जाता है।। तभी आसमान से हरे  रंग की बिजली गिरती है राजू उसे देख कर डर जाता है और  दूसरी तरफ कूद कर अपनी जान  बचाता है ।। सभी जानवर ज़ोर से हस्ते है और शेर हस्ते हुए कहता है कि उसे बिजली के निचे खड़े रहना है और बिजली उसके ऊपर गिरने के बाद अगर वो जिन्दा बच गया तो ही वो हमारा राजा होगा ।। ईधर उधार भाग कर बचने से नहीं ।। राजु साहस करता है और घेरे मे दोबारा  घुस जाता है तभी मिन्की को झाड़ियो मे एक तलवार दिखाई देती है। वो उसे उठा कर राजू को दे देती है ।। राजू तलवार लेकर घेरे मे खड़ा हो जाता है।। बिज़ली गिरती है ।। राजु उस तलवार की मदद से बिजली को अपने ऊपर गिरने से रोकता है ।।। बिज़ली इतने ज़ोर से गिरती है कि राजू  घूटने के बल आ जाता है ।। लेकिन राजु तलवार के सहारे बिजली को अपने ऊपर गिरने से रोके रखता है ।। तभी एक धमाका होता है और चारो तरफ रौशनी फ़ैल जाती है ।। सभी दैखते है कि राजू बिजली गिरने के बाद भी जिन्दा है ।। सभी जानवर राजू को अपना राजा मान लेते है ।। राजू  उस जादूई तलवार की मदद से जंगल का राजा बन जाता है | फिर राजु जंगल का राजा होने के नाते अपने दोस्त चिकु को छोडने को कहता है ।। सांप को मजबूर होकर अपने राजा की बात माननी पड़ती है और चिकु को छोडना पडता है ।। राजू , मिंकी और अपने दोस्त चीकू को लेकर खुशी - खुशी गाँव मे चले जाता है।। राजू उस जादुई तलवार को अपने साथ गाँव में ही ले जाता है ।।
दोस्तो इस तरह राजू एक जादुई तलवार और अपने साहस और हिम्मत के दम पर जंगल का राजा चुना गया और वो अपने दोस्त चीकु की जान बचने मे भी कामयाब रहा ।।इसलिय हमेशा हिम्मत , साहस और समझदारी से काम लेना चाहिए ।। 

Comments

Popular posts from this blog

बच्चा चोर भूत , हिंदी कहानियां , बच्चे की कहानियां

                         ।।। बच्चा चोर भूत ।।। एक बार रामपुर गाँव मे एक भूत होने की अफवा फैली ।। चारो तरफ इसी बात की चर्चा थी क वो भूत दिन हो या रात किसी भी वक़्त हमला कर देता है ।। इस बात से गॉव के सभी लाेग डरे हुए थे ।।। राजू और उसके दोस्त भी इस बात से बहुत घबराये हुये थे ।। क्युंकी भूतो से डर तो भाई सभी को लगता है ।।। गॉव मे अगर किसी को कही बाहर जाना होता तो सभी झुण्ड बना कर जाते थे और रात होने से पहले ही सब अपने - अपने घरों मे घुस जाते थे ।। राजू और उसके दोस्तों का भी बहार खेलना बंद हो गया था ओर वो इससे बहुत ज्यदा परेशान थे ।। राजु और उसके दोस्तों ने इस भूत की इस पहेली को सुलझाने का फैसला किया ।। शाम के समय राजू और उसके दोस्त रात होने से पहले गॉव के बरगद के पेड  पर चढ़ कर बैठ गए ।। रात होने के थोड़ी देर बाद राजू और उसके दोस्तों ने एक काली परछाई देखी ।। उन्होंने देखा की कोई  काले कपड़े पहने गॉव की तरफ बढ़ रहा है।। राजू और उसके दोस्त डर जाते है ।। वो काले कपड़े पहने हुआ इंसान जब आगे निकल जाता है तो राजू और उसके...

भूखा मगरमच्छ , मगरमच्छ की हिंदी कहानी, हिंदी कहानियां , बच्चों की कहानियां

Hindi kahaniya :-                                                     * भुखा मगरमच्छ * एक बार रामपुर गाँव मे सूखे जैसे हालात पैदा हो गए ।। बारिसे कम हो गयी थी ।। जमींन मे पानी का स्तर भी बहुत निचे चला गया था ।। कुएँ सुख रहे थे ।। ऐसे मे रामपुर गाँव के राजा ने  फैसला लिया की ।। गाऊ मे कुवों का पानी सिर्फ पीने के लिए  इस्तमाल किया जाएग।। राजा ने आदेश दिया की  सभी लाेग अपने जानवरो को नदी किनारे नहलाने ले जाएंगे  और कपड़े आदि भी नदी किनारे ही धोने के लिए जाये ।। सभी गॉव वाले महाराज की आज्ञा मान कर नदी किनारे ही जाने लगे ।। कुछ दिनों तक सब कुछ अच्छा चलता रहा ।। राजू और उसके दोस्त भी नदी किनारे ही खेलने जाया करते थे ।। एक दिन जब सभी जानवर पानी मे नहा रहे थे तो तभी अचानक से सभी जानवर पानी से निकल कर भागने लगे सभी जानवरो के बहार आने के बाद शामू कुम्हार की 1 घोड़ी ग़ायब थी ।। वो बहुत परेशान हो गया ।। राजू हो हैरानी हुई की अचानक से सभी जानव...

जादूगर शाकाल , हिंदी कहानियां , बच्चों की कहानियां , cartoon story, kids story

                             *जादूगर शाकाल * एक बार रामपुर गाँव मे एक बहुत बड़ा मेला लगता है ।। उस मेले मे एक जादूगर भी आता है ।। सबसे पहले वो जादूगर राजा के पास जाता है और रामपुर गाँव मे अपना खेल दिखाने की इजाजत मांगता है ।। राजा उस जादूगर को खेल दिखने की इजाजत दे देते है।। अगले ही दिन वो मेले मे अपना तम्बू लगा कर खेल दिखाने लगता है।। राजू और उसके दोस्त भी जादूगर का खेल देखने जाते है।। उन्हें खेल बहुत अच्छा लगता है ।। वो खुश हो जाते है और जादूगर की खूब तारीफ करते है ।। आस - पास के गाँव से भी काफी लाेग जादूगर का खेल देखने आते है ।। जादूगर का खेल देख कर सभी खुश हो जाते है ।। एक दिन जादूगर खेल दिखा कर रात को आराम से सो रहा था कि अचानक वहां डाकू कालू पहुंच जाता है और जादूगर और उसके सारे सामान को उठा कर ले जाता है ।। अगले दिन सभी जादूगर का खेल देखने पहुचते है लेकिन जादूगर का तम्बू खाली देख कर सब मायूस हो जाते है ।। जादूगर का सामान तम्बू मे न देख कर  सबको लगता है की जादूगर वहां से चला गया है सब मायूस हो कर घ...